Saraikela (संजीव मेहता) : पोषण एवं बाल विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीएन वेलफे़यर फ़ाउंडेशन ने अपने कार्यक्रम ‘बीएन शिशु घर’ के अंतर्गत झारखंड के सरायकेला जिले के पठानमारा और दोबाडिह आंगनबाड़ी केंद्रों का नवीनीकरण किया. यह पहल इम्पैक्ट फाॅर न्यूट्रिशन परियोजना के तत्वाधान में की गई और इसे पोषण अभियान, मिशन सक्षम आंगनबाड़ी तथा नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं ब्लाॅक कार्यक्रम से भी जोड़ा गया है.

इन आंगनबाड़ी केन्द्रों के नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत 9 सितम्बर 2025 को उद्घाटन समारोह आयोजित किया. उद्घाटन डीसी नीतीश कुमार सिंह द्वारा रिबन काट के किया गया, साथ ही पोषण वाटिका में पौधारोपण भी किया गया. डीएसडब्लूओ सत्या ठाकुर, सीडीपीओ सुरुचि एवं सुपरवाइजर सविता सिंहा उपस्थित रहीं. नवीनीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और माताओं के लिए बेहतर सुविधाएँ, स्वच्छ वातावरण और पोषण जागरूकता के संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय के बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण प्




