जमशेदपुर : 26 अगस्त को साकची थाना क्षेत्र के तामरिया रोड में राज क्लब द्वारा गणेश पूजा समारोह का आयोजन के दौरान गोली चलाने की घटना में पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।सिटी एस पी कुमार शिवाशीष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि घटना के दिन क्लब की ओर से संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था इसी दौरान पुराना विवाद को लेकर राहुल तिवारी और सूरज तिवारी के बीच मारपीट होने लगी।

इसी बीच राहुल तिवारी के साथ आए राहुल राय ने अपने पास रखे देसी कट्टा से सूरज तिवारी पर फायरिंग कर दी हालांकि गली उसे लगी नहीं लेकिन इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गया घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है पूरे मामले की जानकारी ली और सुरेश तिवारी द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस राहुल राय को गिरफ्तारी का प्रयास में जुटी थी इसी बीच सूचना मिली कि वह भुइंयाडीह ह्यूमपाइप के घर में है जहां पुलिस में छापा मारी कर उसे गिरफ्तार किया गया और उसके निशानदेही पर तमोलिया बस्ती से घटना में प्रयुक्त किए गए देसी कट्टा और गोली बरामद की गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश के कारण यह घटना घटित हुई थी।




