जमशेदपुर : मनरेगा का नाम केंद्र सरकार ने जी राम जी किए जाने के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध किया। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की उस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से मुख्य गेट को बंद कर पुलिस बल तैनात कर दी गई थीं।

प्रदर्शन को लेकर जिला अध्यक्ष ने भाजपा के नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि वे लोग गोडसे और RSS के नीतियों पर चलते हैं, यही कारण है कि 52 वर्ष हो गए लेकिन कभी उन लोगों ने अपने कार्यालय में तिरंगा झंडा नहीं फहराया। यही कारण है कि भाजपा के लोग महात्मा गांधी के विचारधारा को समाप्त करने में जुटे हुए हैं। महात्मा गांधी की सोच थीं कि जब तक गांव विकास नहीं करेगा तब तक शहर और देश का विकास नहीं होगा उनके इसी विचारधारा को लेकर कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा लागू की थी जो वर्तमान समय में नरेगा नाम से जाना जाता है, लेकिन उसे भी पूरी तरह से निरस्त करने के लिए मोदी की सरकार ने जी राम जी योजना आरंभ करने जा रही है। इसे लेकर देश भर में कांग्रेस पार्टी विरोध दर्ज करते हुए इस अधिनियम को वापस लेने की मांग कर रही है।इसी के तहत सोमवार को जमशेदपुर में भी प्रदर्शन कर सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया हैं।




