जमशेदपुर :नशाखुरानी गिरोह के कारण मानगो में अपराध बेकाबु – विकास सिंह
मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 के जय गुरु नगर में बीती रात बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए घर में रखे सारे पीतल के बर्तन के साथ-साथ अलमीरा में रखा हुआ मंगलसूत्र और कान की बाली जिसकी कीमत लगभग एक लाख रु हैं लेकर रफू चक्कर हो गए हैं । मकान मालिक रांची में रहते हैं बंद पड़े घर का देखभाल मकान मालिक की बेटी सुनीता दत्ता करती है । सुनीता दत्ता का बेटा सौरभ आज कॉलेज से लौटते वक्त घर देखने गया तो पाया कि घर दरवाजा तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर घर में रखा अलमीरा तोड़ दिया जिसमें मंगलसूत्र और कान की बाली थी उसे लेकर चले गए सारा सामान तीतर भीतर करने के साथ बॉक्स पलंग में रखा हुआ पीतल के सारे बर्तन भी चोरी कर ले गए हैं।चोरी की सूचना सुनीता दत्ता ने भाजपा नेता विकास सिंह को दिया घटनास्थल में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने उलीडीह थाने को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुरा मानगो नशा खुरानी गिरोह के कब्जे में है डेली लाटरी के साथ साथ ब्राउन शुगर का होलसेल मंडी पुरा मानगो बना हुआ है जिससे अपराध बेकाबू हो गया है घनी आबादी के बीच में दरवाजा तोड़कर चोरी करना अपराधियों को बढ़े मनोबल को पदर्शाता है । विकास सिंह ने स्थानीय थानेदार को फोन कर बताया कि मोहल्ले में अनेकों मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं पुलिस अगर मामले की गंभीरता समझेगी तो चोर आसानी से पकड़ में आ जाएंगे ।

July 25, 2026 4: 25 am
Breaking
- सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जनहित याचिका दायर अधिवक्ता ओमप्रकाश ने किया निरीक्षण, साइट इंचार्ज ने बताया 3 महीने में काम होगा पूरा
- चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर प्रशासक कार्यालय में बैठक, विस्थापित के मांगों का 19 सूत्री ज्ञापन विधायक ने प्रशासक को सौंपा
- चक्रधरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लाखों की चोरी, आईफोन, लैपटॉप और महंगे स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
- डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने से मची सनसनी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू.
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।





