Advertisements
जमशेदपुर: मानगो थानांतर्गत ज्वागरनगर रोड नंबर10 में बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार दूसरे कार को टक्कर मारने के बाद दुकान में जा घुसी जिसमें कार में सवार दो युवक घायल हो गए।मिलीं जानकारी के अनुसार पारडीह की ओर से मानगो चौक जा रही तेज रफ्तार कार का अचानक अनियंत्रित होगी और सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मारने के बाद सामने दो गुमठी में जा घुसी।
Advertisement

जिससे चाय और सब्जी दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दुकानदार मुमताज अहमद को लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।वही टक्कर मारने वाले कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भरती कराया है।स्थानीय लोगों का कहना था कि इस जोरदार टक्कर में कार का एयर बैग खुल गया अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता।
Advertisement




