जमशेदपुर : पिछले दिनों जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती स्थित क्रिकेट मैदान में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उद्भेदन करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही तीसरे की गिरफ्तारी केवप्रयास में जुट गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल को खड़िया बस्ती के रहने वाले कारपेंटर ननकू लाल की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी।

जिसका मुख्य कारण खड़िया बस्ती के ही रहने वाले कृष्ण सिंह उर्फ लल्ला और उलीडीह के ही डिमना रोड स्थित स्वर्ण रेखा प्रोजेक्ट निवासी जसबीर सिंह आरोपी का मैदान में बैठ कर नशे का सेवन करना था जिसे लेकर पिछले एक वर्ष से विवाद चल आ रहा था और कई बार मारपीट और पथराव की घटना भी घटित हुई थी।घटना के दिन भी आरोपियों द्वारा मैदान में शराब पी रहे थी इसी बीच ननकु वहां से गुजरते देख इनके द्वारा उसके साथ मारपीट कर गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले का अनुसंधान करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और गोली को बरामद कर लिया है, वही इस घटना ने संलिप्त एक और फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।




