
जमशेदपुर : कल यानी 6 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा आरम्भ होगी ऐसे में महाविद्यालय की लापरवाई के कारण ग्रेजुएट कॉलेज की 8 छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होने जा रही है जिसे लेकर आजसू छात्र संघ उपायुक्त से भेंट कर परीक्षा दिलाने की मांग की है छात्रों और संघ के मीडिया प्रभारी हेमंत पाठक ने बताया कि परीक्षा की सभी औपचारिकाये 700 रुपये शुल्क सहित समय पर पूरी कर ली गयी थी बावजूद कल परीक्षा आरम्भ होने वाली है और इन 8 छात्राओं का एडमिट कार्ड नही मिल पाई है जिसकी जानकारी लेने पर कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताया कि समय पर महाविद्यालय द्वारा कम्प्यूटर पर अपलोड नही किये जाने से यह समस्या आयी है जिसे लेकर संघ ने बोर्ड के सचिव, महाविद्यालय प्रबंधन से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई लेकिन उनके द्वारा ऐसा करने से इनकार कर दिया गया ऐसे में छात्रों की 1 साल बर्बाद हो जाएगी जिसे लेकर छात्रों ने उपायुक्त से भेंट कर परीक्षा दिलाने के मांग की वही रिमझिम कुमारी ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि 1 वर्ष बर्बाद होने के साथ भविष्य अंधकारमय हो जाएगी ऐसे में वे लोग कॉलेज के मुख्य गेट के समक्ष भूख हड़ताल में बैठने के लिए विवश होगी




