सारायकेला:महाशिवरात्रि पर पूरे देश में शिवालयों और मंदिरों में बुधवार की सुबह से पूजन और अर्चना हो रही है. इस मौके पर भक्तों द्वारा जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का आयोजन हो रहा है. शर्मा बस्ती के प्राचीन शिव हनुमान में भक्तों का तांता लगा रहा. इस पावन मौके पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया. शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु जलाभिषेक के दौरान बेल पत्र, भांग, धतूरा तथा फल-फूलों के पूजा किए. बता दें कि महाशिवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है.

इस दिन भगवान शिव के विवाह की वर्षगांठ भी मनाई जाती है. आज आदित्यपुर के एस टाइप शिव मंदिर, पान दुकान शिव मंदिर, कलश रूपी शिव काली मंदिर, दिंदली बस्ती प्राचीन शिव मंदिर में हजारों की संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की है. इस मंदिरों को बिजली बत्ती से सजाया गया और संध्या बेला में भजन कीर्तन का भी आयोजन.



