Advertisements
सरायकेला (संजीव मेहता) : महासप्तमी के पावन अवसर पर झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन के कर कमलों द्वारा श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के रोड नo 13-14 स्थित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर किया गया.
Advertisement

मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जमशेदपुर के आयकर आयुक्त कन्हैया लाल कनक उपस्थित थे. कार्यक्रम में स्वागत संबोधन पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू एवं संचालन स्वप्निल सिंह ने किया. समारोह में चंपई सोरेन ने कॉलोनी वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं.मौके पर भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, चंचल गोस्वामी, बबलू सोरेन, सिमल सोरेन, लीलावती देवी, रिंकू राय, पंकज सिंह, अमित सिंह, अखिलेश चौरसिया, अखिलेश झा, दीपक शुक्ला, मंटू उपाध्याय, अजित, अंकित, आदि उपस्थित थे.
Advertisement



