
जमशेदपुर : जमशेदपुर में माँ तारा प्रतिमा निर्माण समिति, प्रेमनगर कि ओर से भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों कि संख्या में महिलाएं एवं पुरषों ने भाग लिया। सर्वप्रथम सभी लोग प्रेमनगर स्थित मकदम छठ घाट में एकत्रित होकर दोमुहानी नदी गए।उसके उपरांत कलश में जल भरकर वापस प्रेमनगर के लिए रवाना हुए। बर्मामाइंस से शोभायात्रा पैदल चलकर आए। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुए। शोभायात्रा का नेतृत्व अमित शर्मा कर रहे थे शोभायात्रा में घोड़े एवं बाजा आकर्षक का केन्द्र थे।
विदित ही कि माँ तारा के 37 फ़ीट कि प्रतिमा का अनावरण एवं अनुष्ठान दिनाँक 5 जून को होनेवाला है।जो आज के कलशयात्रा से प्रारम्भ होकर दिनाँक 6 अनुष्ठान एवं हवन तथा भोग वितरण होकर समापन होगा।आज के कलशयात्रा में मुख्य रुप से पूर्वी के विधायक सरयु राय जी एवं तमाम बस्तीवासी उपस्थित थे।






