
जमशेदपुर: सोमारी थाना अंतर्गत एमबी ज्वेलर्स में 23 मई को हुए लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पलामू जिले के चैनपुर निवासी ऋषि राज उर्फ सोनी, गोविंदा पासवान, राहुल शर्मा और अभिषेक गुप्ता शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को निशानदेही में 431।73 ग्राम गला हुआ सोना, 50 हजार नकद, घटना में प्रयुक्त एक देसी कार्बाइन, तीन पिस्टल, 17 कारतूस, सोना गलाने का उपकरण और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है।बरामद सोने की कीमत 35 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ऋषि राज की गिरफ्तारी रांची से की जबकि अन्य की गिरफ्तारी पलामू से की गई ।
सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की 24 मई को हुए घटना के बाद गठित टीम ने सीसीटीवी फूटेज और तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक आरोपी रांची में छुपा है जिसके बाद रांची पुलिस की मदद से पहले ऋषि राज को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अन्य आरोपियों की भी पहचान पर पलामू से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर रांची के एक मकान से गला हुआ सोना और हथियार बरामद किया गया।
एएसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि सभी पूर्व में भी जेल जा चुके है और आभूषण कारोबार से ही जुड़े है। पलामू जेल में बंद सोनारी के हेते के साथ सभी की एक साल पूर्व मुलाकात हुई थी जहां से उन्हें सोनारी की जानकारी मिली। बीते अक्तूबर माह में गिरोह के सदस्यों ने सोनारी में रेकी की और लूट के लिए एबी ज्वेलर्स को चिह्नित किया। क्योंकि यहां लूट को अंजाम देने के बाद सभी आराम से मरीन ड्राइव होते हुए हाइवे की ओर से फरार हो जाते।






