जमशेदपुर : एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने सभी को होली की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज सभी पुरानी चीजों को जो द्वेष भावना आदि है उसे समाप्त कर सभी के साथ अच्छा व्यवहार कर आगे बढ़ना है।
कोल्हान विश्वविद्यालय के आई क्यू ए सी समन्वयक डा गोराई ने कहा कि एल बी एस एम कॉलेज परिवार बहुत ही अच्छा है और मिलजुलकर कार्य कर रहा है यह खुशी की बात है। होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित करना और गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित करना सुखद अनुभूति देता है।कार्यक्रम का संचालन डा विनय कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो अरविंद पंडित ने किया। इस अवसर पर डा अशोक कुमार, डा नूतन झा, डा दीपंजय श्रीवास्तव, डा मौसुमी पॉल, डा डा विजय प्रकाश, प्रो बिनोद कुमार, डा संचिता भुई सेन, डा सुष्मिता धारा,डा सुधीर कुमार, चंदन जयसवाल, डा विनय कुमार गुप्ता ने होली गीत एवं कविता गाए। इस अवसर पर डा पी के गुप्ता, डा अजेय वर्मा, प्रो संतोष राम, प्रीति गुप्ता, लुसी रानी मिश्रा, सीमा कुमारी, पूजा गुप्ता, नितुवाला, रामनाथ सोरेन,सौरभ कुमार वर्मा, मिहिर डे, पुनीता मिश्रा,वर्षा साहू, अनामिका सिंह, मोनी कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours