
जमशेदपुर : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई 1,2, एवं 3 के विशेष शिविर में ग्रामीणों के बीच बागबेड़ा पंचायत मंडप में हेल्थ चेक अप कैम्प का आयोजन रॉटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन एवं मां जानकी ट्रस्ट मानगो,जमशेदपुर के सहयोग से किया गया । इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अशोक कुमार झा एवं उपमुखिया श्री संतोष कुमार ठाकुर ने ने चादर ओढाकर डॉक्टर ज्योति कुमार सिंह(फिजिशियन), डॉक्टर रंजन (डेंटिस्ट) आदि का स्वागत किया ।इस अवसर करीब 155की संख्या में बागबेड़ा, सोमय झोपड़ी एवं हरहरगुटु के ग्रामीणों का शुगर टेस्ट, बीपी, हीमोग्लोबिन, दांत आदि का भी टेस्ट किया गया एवं आवाश्यक दवाई भी दी गई ।इस अवसर पर प्रज्ञा केंद्र के श्री राकेश कुमार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र से श्री मति वर्षा कुमारी, अनामिका एवं खुशबू कुमारी भी उपस्थित थी।
बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गौड़, ,संतोष ठाकुर, उप मुखिया, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत राजू सिंह, पंचायत समिति सदस्य, बागबेड़ा मध्य पंचायत , मिडिल स्कूल बागबेड़ा के प्रधानाधयापक, श्री पशुपतिनाथ मिश्रा ने भी हैल्थ चैक अप कैम्प की सराहना की ।सात दिनों तक चलने वाले शिविर में प्रत्येक दिन अलग अलग कार्य क्रम अलग अलग गोद लिए गांव में आयोजित किए जाएंगे lइकाई 1 का गोद लिए गांव का नाम बागबेड़ा,इकाई 2का सोमाय झोपड़ी एवं इकाई 3का हरहरगुटू है। कार्य क्रम का संचालन एनएसएस यूनिट 1के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर बिनोद कुमार ने किया l यूनिट 3के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर अरविंद प्रसाद पंडित ने बताए कि वोलंटर्स ग्रामीण सर्वेक्षण, हैल्थ चेक अप कैम्प, संस्कृतिक कार्यक्रम , सरकारी योजनाओं की जानकारी ,योग , पौधा रोपण आदि कार्य क्रम किए हैं। यूनिट 2के प्रोग्राम ऑफीसर डॉक्टर संचिता भुई सेन ने सभी लोगों का नाम,पता एवं बीमारियों का रजिस्टर में दर्ज कराया ।सातवें दिन सभी वोलंटियर्स को कोल्हान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर, डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता के हाथों सर्टिफिकेट दिया जाएगा l कॉलेज के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी वाले वालंटियर्स को पुरस्कृत भी किए जाएंगे । इस अवसर पर लगभग 110 वोलंटियर्स उपस्थित थे।




