Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) द्वारा आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के बारे में विद्यार्थियों को बताया। तत्पश्चात सभी शिक्षक एवं सैकड़ों विद्यार्थी ऑनलाइन प्रधानमंत्री के भाषण सुने। इस अवसर पर डा अशोक कुमार झा, डा डी के मित्रा, प्रो बिनोद कुमार, डा विनय कुमार गुप्ता, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो संतोष राम, डा विजय प्रकाश, प्रो रितु, डा शोभा,डा प्रशांत, डा संतोष कुमार, डा शबनम परवीन, प्रमिला किस्कू, दुर्गेश दास सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Advertisement




