रांची : झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर थोक में तबादले की तैयारी चल रही है। इसमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, एएसआई (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर), और कांस्टेबल्स के तबादले शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्हान के सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर में 8 साल तक बिताने वाले उन पदाधिकारीयों को ट्रांसफर पोस्टिंग किया जाएगा। जिनमें इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, एएसआई (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर), और कांस्टेबल्स के तबादले शामिल होंगे ।यह प्रक्रिया खासकर उन पुलिस कर्मियों पर केंद्रित होगी जिन्होंने सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर जिले में 8 साल या उससे अधिक समय तक सेवा दी है। विभाग का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता को बढ़ाना और उनके अनुभव को विभिन्न क्षेत्रों में साझा करना है। इससे न केवल विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय समस्याओं को बेहतर तरीके से समझने और समाधान करने में भी मदद मिलेगी।
यह कदम पुलिस विभाग की कार्यशैली को सशक्त बनाने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कर्मचारियों को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। विभाग की यह रणनीति लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को बदलकर उनकी कार्यक्षमता को नए संदर्भों में परखने और उन्हें अधिक प्रशिक्षित करने का प्रयास है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मुख्यालय से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई हेतु जिले के पुलिस अधीक्षकों को सूची तैयार करने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं ।




