Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक की दिशा निर्देश पर शहर में अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पूरे शहर के चौक चौराहा पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी क्षेत्र के थाना प्रभारी के द्वारा सभी छोटी-बड़ी वाहनों को गहनता से जांच की गई, इस क्रम में वाहनों की डिक्की खोलकर और शारीरिक जांच भी की गई, ताकि किसी भी प्रकार का अपराध संबंधित सामग्री एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में ना ले जा सके।
Advertisement

इसी क्रम में बारीडीह – बिरसानगर के पुलिया में थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित के मौजूदगी में देर रात्रि तक सभी वाहनों की गहनता से छानबीन की गई।उन्होंने कहा कि यह अभियान वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर लगातार चलते रहेगा।
Advertisement




