Advertisements
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोडेड गाड़ियों को किया जब्त। यह गाड़ियाँ ओवरलोड के साथ चल रही थीं, जो परिवहन नियम के विरुद्ध है। कार्रवाई कांड्रा थाना और ईचागढ़ थाना क्षेत्र में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के निर्देश पर जिला खनन निरीक्षक समीर ओझा द्वारा की गई, जहां इन गाड़ियों को पकड़ा गया। खनन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए इन गाड़ियों को जब्त किया और संबंधित थाना के हवाले कर दिया।
Advertisement

विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगेंगे। इसके अलावा, यह कार्रवाई उन खनन माफियाओं को चेतावनी देने का काम करेगी जो नियमों का उल्लंघन करते हुए खनन का कारोबार कर रहे हैं। खनन विभाग ने आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाइयों को जारी रखने की बातें कही है।
Advertisement



