जमशेदपुर : बीते दिन साकची थाना अंतर्गत काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के समीप पुरानी रंजिश में गोलगप्पा खाने के दौरान काशीडीह निवासी धर्मेंद्र यादव को मारपीट कर घायल करने के मामले में परिजनों ने भाजपा नेता अभय सिंह और उनके भाई निर्भय सिंह पर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। अभय सिंह ने एक सिरे से नकारते हुए खंडन किया है और प्रशासन से मेडिकल बोर्ड गठित कर जांच करने की मांग की है।बता दे की बीती रात धर्मेंद्र यादव अपने भाई और अन्य दोस्तो के साथ मेला घूमने गया था इस दौरान गोलगप्पा खाने के दौरान विवाद हो गया और दोनो पक्षों के बीच मारपीट होने लगी जिसके बाद धर्मेंद्र को अभय सिंह के कार्यालय में ले गए जहां उसके भाई जयप्रकाश यादव ने आरोप लगाया की अभय निर्भय और बिन्नी ने लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई की गई जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद पुलिस पहुंच कर पहले एम जी एम फिर TMH में भर्ती कराया है।जहां उसका उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना को लेकर सिटी एसपी अस्पताल पहुंच कर घायल से जानकारी लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

वही इस आरोप को लेकर अभय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले को मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारे पर किए जाने का आरोप लगाया है उन्होंने आरोप का खंडन करते हुए कहा की दो पक्षों को बीच पुरानी रंजिश में मारपीट की घटना घटी थी जिसके बाद वहां मौजूद लोगो ने धर्मेंद्र को उनके ऑफिस में लाकर बैठा कर रखा था और पुलिस आने के बाद उनके हवाले कर दिया गया जिसे पुलिस एमजीएम लेकर गई लेकिन बन्ना गुप्ता के इशारे पर उन्हे बदनाम करने के लिए धर्मेंद्र को TMH में भर्ती कराकर उनके खिलाफ एफआईआर कराया है जो सरासर गलत है। अभय ने इसे लेकर मेडिकल बोर्ड गठन कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।




