जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा बाजार मे इन दिनों युद्ध का हवाला देकर एजेंसी के द्वारा गैस सिलेंडर का जमकर घोटाला किया जा रहा है. यह युद्ध का असर सिर्फ कदमा के अग्रवाल इण्डेन सर्वसेस मे ही पड़ा है जिनके द्वारा होली के दौरान जमकर हेरा फेरी की गयी और वर्तमान मे भी जारी है. इसका खुलासा तब हुआ जब उलियान कदमा टैंक रोड के रहने वाले भगीरथी नामक एक ग्राहक को बुकिंग के सातवाँ दिन उनके एकाउन्ट मे सब्सिडी का पैसा प्राप्त हो गया लेकिन आठवॉ दिन भी उन्हें सिलेंडर नहीं पहुंचा.
पीड़ित ने बताया की उन्होंने 28फरवरी को शाम मे ऑन लाइन बुक कराया था और 892 रूपये पेमेंट भी कर दी थी जिसका आर्डर नम्बर 2-005492827741 थी. अमूमन आर्डर के दो से तीन दिन मे होम डिलेवरी कर दी जाती है लेकिन इस बार एजेंसी की ओर से सिर्फ आश्वाशन मिलता रहा लेकिन सिलेंडर नहीं मिला. इसी बिच 7 मार्च को सरकार की ओर से सब्सिडी का 31.60 रुपया भी उनके एकाउन्ट मे भुगतान हो गया, इसे लेकर एजेंसी से शिकायत करने पर वहां बैठे जिम्मेदार सदस्य ने युद्ध का हवाला देते हुए कहा की गोदाम मे सिलेंडर का किल्ल्त है,आपको जल्दी चाहिए तो 60 रुपये का रशीद कटाकर गोदाम से ले जाइये.

मज़बूरी वश मेरिन ड्राइव सती घाट स्तिथ इंडियन गैस के गोदाम से अतिरिक्त शुल्क 60 रुपये देकर उन्हें सिलेंडर घर ले जाना पड़ा जिसका रशीद भी मांगने पर उन्हें नहीं दी गयी. बताया जा रहा है की ये तो युद्ध का बहाना था असलियत मे यह होली को लेकर अतिरिक्त उगाही थी जो आज भी जारी है. जिसे लेकर एजेंसी के कार्यालय मे प्रतिदिन ग्राहकों के साथ विवाद हो रहा है. इसे लेकर साईं विज़न news के रिपोर्टर ने कार्यलय के लैंड लाइन नंबर 0657 2306587 पर कई बार फोन कर संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन फोन को डिस्कनेक्ट कर रखा हुआ है. वही पीड़ितों ने प्रसाशन से इस गोरखधंधे की जाँच करते हुए उसमे शामिल जालसाजो के खिलाफ करवाई करने की मांग की है. ताकि आर्थिक द्रोहन से ग्राहकों को निजात मिल सके.



