जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित ADL सोसाइटी का AGM होने से पूर्व अध्यक्ष और महासचिव गुट आपस में भीड़ गए। 3 साल में होने वाले चुनाव को लेकर समिति के अध्यक्ष वाय ईश्वर राव ने रविवार को AGM बुलाया था, लेकिन पिछले चुनाव में कुछ दिनों बाद महासचिव K गुरुनाथ राव सहित कई अन्य पदाधिकारी को हटाकर नए चुन लिए गए थे, जिसे लेकर इन 3 वर्षों में दोनों ओर से तनातनी चल रही थी। इसी क्रम में आज बुलाए गए एजीएम को लेकर प्रशासन भी सचेत थी और कार्यक्रम स्थल पर फोर्स तैनात कर दी गई।

वहीं गुरुनाथ पक्ष के लोगों ने परिसर के अंदर जाने से सभी को रोक दिया और AGM का बहिष्कार करते हुए रद्द हो जाने की घोषणा कर दी, जिसे लेकर कुछ देर तक दोनों पक्ष में हो हंगामा होता रहा। इसी बीच वाई ईश्वर राव भी पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दोनों पक्षों को संयम बढ़तते हुए एसडीओ के समक्ष अपनी बातों को रखने को कहा, इसी बीच कुछ महिलाएं गेट के अंदर प्रवेश करने लगी, जिसके बाद हंगामा बढ़ गया और दोनों पक्ष में धक्का मुक्की आरंभ हो गई, देखते-देखते वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया जिसे काफी मशकत से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामला को शांत कराया ।इसे लेकर गुरुनाथ राव ने ईश्वर राव पर आरोप लगाया कि चुनाव के बाद जीते हुए पदाधिकारी को बिना कारण बताएं हटा दिया गया और बिना जानकारी दिए अन्य को उस पद पर काबिज कर दिया, इतना ही नहीं करोड़ रुपयों का घोटाला भी उनके द्वारा की गई, जिसे वे लोग लगातार विरोध करते आ रहे हैं और एजीएम नहीं करने की भी बात रखते हुए प्रशासन के मध्यस्ता में वार्ता करने को कहा, लेकिन ईश्वर राव ने अचानक से AGM बुला लिया जिसे वे लोग हरगिज होने नहीं देंगे। वहीं ईश्वर राव का कहना है कि उनकी तरफ से कोई विरोध नहीं है यह सिर्फ विरोधी गुट ने ही इस तरह से अपने बात रखने का स्थिति को चुना है। गुरुनाथ राव के इसी आक्रोश छवि को देखते हुए उन्हें पद से विमुक्त किया गया था, लेकिन वे इसे मानने को तैयार नहीं है।यही वजह है कि यहां इस तरह का गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन जो भी तय करेगी वह उसे मानने को तैयार है।




