जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक माँ पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है पहले जवान बेटे की मौत फिर दूसरा बेटे के लापता हो जाने से उसके आंसू रुक नहीं रही है। कदमा रामजन्म नगर की रहने वाली बेबी देवी की दो पुत्र और दो बेटी है। बड़ा पुत्र 25 वर्षीय बिट्टू और 16 वर्ष का छोटा बेटा चिंटू कुमार है। परिवार का भरण पोषण के लिए बेबी देवी अपने पति अरविंद साह के साथ कदमा गणेश मैदान में सब्जी बिक्री करते है।
पूरा परिवार हंसी खुशी चल रहा था लेकिन अचानक से दुखो का पहाड़ एक के बाद एक टूट पड़ा। माँ बेबी ने बताया कि पिछले वर्ष 15 अगस्त को बड़ा बेटा बिट्टू की अचानक तबियत खराब हो गई, जिसे आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए इलाज करने से इनकार कर दिया जिसके बाद उसे mgm अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इधर ग़म के आंसू सुखे भी नहीं थे कि, एक साल बाद दुर्गा पूजा अष्टमी के दिन छोटा बेटा चिंटू कुमार लापता हो गया।

बेबी ने बताया कि चिंटू थोड़ा मंदबुद्धि का है वह प्रति दिन सुबह घर से दुकान 8 बजे आ जाता था लेकिन उस दिन उसे रंकणी मंदिर के समीप तक देखा गया लेकिन दुकान नहीं पहुंच कर लापता हो गया। काफी खोजबीन की कदमा थाना में भी गुमशुदी दर्ज कराई लेकिन 3 महीने बीत गए माँ को बेटा नहीं मिल पाया। दो दो बेटा खो जाने से माँ का रो रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार को एक आस लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के पास पहुंची और बेटे को खोज निकालने की गुहार लगाई है। वहीं शहर वासियों से भी बेटे की जानकारी मिलने पर 9234402205 मोबाईल नंबर पर संपर्क करने की आग्रह की है।






