सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र आदित्यपुर गम्हरिया है। जहां ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमरा कर धराशाई हो गई है। लोग चौक चौराहे पर यह चर्चा करने लगे हैं कि, काश! जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत एसपी साहब एक नजर गम्हरिया आदित्यपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर डालते। जहां अब लोगों को समय पर पहुंचना जाम के चलते बहुत मुश्किल होते जा रहा है।

जहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। अगर यही जाम की स्थिति रही तो जल्द ही लोग जिले के पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायत से मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था से निजात दिलाने और आदित्यपुर गम्हरिया की ट्रैफिक व्यवस्था सुधार करने और जाम की समस्याओं से निजात दिलाने की मिलकर मांग करेंगे। यह जाम की तस्वीर आज दिनांक 21 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार सुबह 10 बजकर लगभग 10 मिनट की गम्हरिया लाल बिल्डिंग की है।




