जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कंपनी के बाई सिक्स कर्मी 36 वर्षीय टीका राम मार्डी की काम के दौरान मौत हो गई,मुआवजे को लेकर हुई वार्ता विफल होने पर अब परिजन शव के साथ प्रदर्शन करनेकी चेतावनी दी है। परिजनों के समर्थन में कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता करने पहुंचे JMM के विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को टीका राम काम करने कंपनी गया था।

इसी बीच उसकी तबियत बिगड़ गई जिसे कंपनी के द्वारा टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ICU में इलाज के दौरान 21 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। जिसके मुआवजा को लेकर परिजन 25 लाख रुपए और एक आश्रित को नौकरी की मांग की, लेकिन प्रबंधन उनकी मांगों को दरकिनार करते हुए मात्र 8 लाख रुपए देने की बात कही।जिस पर परिजनों ने प्रबंधन के बातों पर असहमति जताते हुए चेतावनी दी कि उनकी मांगों को नहीं मानी जाएगी तो शव के साथ कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।




