
जमशेदपुर : स्वर्गीय के के सिंह के जयंती के अवसर पर आज रेड क्रॉस भवन, साकची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास शामिल हुए। इस अवसर पर उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि स्वर्गीय के के सिंह ने समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काफी काम किया है।वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा सेवा भारती से जुड़े हुए थे और समाज सेवा में उनका काफी नाम था ।उनका कहना था कि जब मानव शरीर मिला है, तो घर परिवार के साथ-साथ हमें समाज के लिए भी कुछ करना चाहिए।
वहीं स्वर्गीय के के सिंह के सुपुत्र विकास सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं स्वर्गीय के के सिंह का पुत्र हूं और हमारे पिताजी झारखंड नहीं, उस समय के पूरे बिहार में समाज सेवा के लिए काफी लोकप्रिय थे। उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए जाना जाता था। हम लोग उनके जयंती पर रक्तदान शिविर करते हैं और जनवरी में अपने पिता के के सिंह के स्मृति में नेत्रदान शिविर का आयोजन करते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में झारखंड, बिहार और बंगाल, उड़ीसा के लोग अपना नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाते हैं।





