Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड 17 स्थित जयप्रकाश उद्यान निवासी लोगों को आखिर कब तक सड़क के लिए इंतजार करना होगा. यहां के लोगों ने एक बार फिर से सड़क के लिए सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है. दरअसल बात यह है कि तकरीबन 2 वर्ष पूर्व पांच सालों के भारी मशक्कत के बाद सरायकेला वन विभाग की ओर से जयप्रकाश उद्यान पथ के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया था. उस प्रमाण पत्र के लिए जयप्रकाश उद्यान के सैकड़ो जनता और स्थानीय पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने 2018 से हीं जिले के सभी दफ्तर में आवेदन देकर उस सड़क के लिए गुहार लगाते रहे थे. जनता का मेहनत रंग लाया और सड़क के लिए कई सारे नियमों और वादों के साथ वन विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला, अनापत्ति प्रमाण पत्र पाकर जनता अभिभूत हुए और उन्हें यकीन हो गया कि अब सड़क जल्द हीं बन जाएगा.

लेकिन उन्हें क्या पता था कि अगर यह सड़क एक साल के अंडर नहीं बनता है तो स्वत: हीं यह प्रमाण पत्र कैंसिल हो जाएगा, और रास्ता फिर नहीं बन पाएगा. ऐसा हीं हुआ नगर की ओर से रास्ता का टेंडर भी हुआ वर्तमान सांसद जोबा माझी के हाथों शिलान्यास भी हुआ लेकिन जैसे ही संवेदक ने रास्ता बनाने का काम शुरू किया वन विभाग ने फिर से आकर काम को रोक दिया. नगर निगम के सुस्त रवैये के कारण टेंडर कैंसिल हो गया.यहां के निवासी फिर से सड़क न बनने का दंश झेल रहे हैं. हालांकि गम्हरिया अंचल अधिकारी से पूर्व वार्ड पार्षद के नाम से वार्ड सभा के लिए आवेदन दिया गया और आज दिनांक 21.9.2025 दिन रविवार को पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की अध्यक्षता में आम लोगों के साथ वार्ड सभा किया गया. जिसमें नगर निगम से सुरेंद्र महतो सहायक अभियंता एवं राहुल कुमार कनिय अभियंता उपस्थित हुए. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो लोग भी इस सड़क के काम में बाधा डालेंगे उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी.
वार्ड सभा का आवेदन राहुल कुमार को सौंपा गया. वार्ड सभा में अशोक कुमार, रितेश कुमार, विनीत सहाय, अमित कुमार मिश्रा, रमेश चौबे, शैलेंद्र कुमार, सिद्धेश्वर विश्वकर्मा, संदीप कुमार, के भास्कर राव, आरबी सिंह, एसके चौधरी, शिव शंभू, शशांक शेखर, प्रदीप प्रसाद, जितेंद्र रजक, गंगा प्रसाद, दिनेश साहू, पवन सिंह, महेश राम, अल्पना सिंह, मंजू देवी, आशीष पांडे, सुधा सिंह, प्रतिभा कुमारी, रीना कुमारी, मंजू तिवारी, राजमती प्रसाद, मंजू सिंह, एस तिवारी, इंदु कुमारी, सरोज सिंह, सुजीत कुमार सिंह, बीके घोष, प्रणति घोष, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार मेहता, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.




