सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में सभी अवैध कारोबार पटरी पर लौटने लगी है,और सरपट दौड़ने लगी है ,अवैध कारोबार की गाड़ियां । छठ पूजा और चुनाव जिले में संपन्न होते ही अवैध कारोबारी पूरे जोश के साथ धंधे में लग गए हैं। जहां दूसरे चरण के चुनाव में जिले से पुलिस बल दूसरे जिले चले गए हैं चुनाव कराने, वही दूसरी तरफ अवैध कारोबारी माफिया खुलेआम सरपट अवैध कारोबार की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। सूत्रों और चर्चाओं के अनुसार सभी अवैध कारोबार करने वाले बालू माफिया, स्क्रैप माफिया, सभी थाना के इर्द-गिर्द देखे जा रहे हैं। सभी थाना के संपर्क के करीबीयो से संपर्क साधते हुए, अपनी अपनी गोटी सेट कर चालू कर दिए हैं । ताकि अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से मैनेज कर सुचारू रूप से गति देकर खुलेआम बेरोक-टोक के अवैध कारोबार धंधे किया जा सके। संभवत: थाना की करीबियों से साठगांठ कर माफिया थाना से मैनेज कर अपनी अवैध कारोबार को गति देने में तेजी से लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर सतवाहनी और सापडा रोड पर कभी भी बालू माफियाओं में अप्रिय वर्चस्व को लेकर घटना घट सकती है। वही घोड़ा बाबा मंदिर के पास जायसवाल टाल के समीप रोड पर असामाजिक तत्वों द्वारा निकलने वाले टाल की गाड़ियों से वसूली कर रहे हैं, जिसको लेकर पूर्व में भी हिंसक झड़प हो चुकी है। वही ऑटो क्लस्टर के पीछे अमन टाल और कांड्रा थाना क्षेत्र के अखिलेश पोद्दार टाल पर भी अपराधी और असामाजिक तत्वों द्वारा सूत्रों के अनुसार वसूली के लिए रेकी किया जा रहा है।

अखिलेश पोद्दार टाल पर पूर्व में कुछ दिनों पहले छापामारी कर केस किया गया था। जो महीनो बंद रहने के बाद अब टाल फिर से खुल गए हैं, और धडल्ले से चल रहे हैं। जहां रात्रि में अवैध समान 10:00 बजे के बाद आतीं है और सुबह 4:30 बजे तक गाड़ी से उसे दूसरे जगह भेज दिया जाता है। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के बालू माफियाओं में आपसी वर्चस्व का खेल चल रहा है। स्क्रैप माफियाओं द्वारा खुलेआम रात्रि में चोरी के सामानों को कटवा कर दूसरे जगह स्थानांतरण किया जा रहा है। कुकुरमुत्ते की तरह खुल रहे स्क्रैप टालों से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही है, जो प्रशासन के लिए चोरी की घटना पर अंकुश लगाना एक बड़ी सर दर्द बनती जा रही है। वही आम जनता अब असुरक्षित महसूस करने लगी है।




