सरायकेला : सहारा गार्डन सिटी आदित्यपुर में प्रकाश पर्व, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर, दुर्गा मंडप और मैदान में 1100 दिए जलाकर शहरवासियों ने देव दीपावली मनाई. इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. दीपावली के मौके पर ही ये अपील सहारा वासियों से की गई थी कि सनातनी संस्कृति को पालन करते हुए एकता को संगठित करना ही एक मात्रा उद्देश्य था. वर्तमान समय में सभी सनातनियों और हिंदुओं को एकजुट होकर एक प्लेटफॉर्म में खड़े होने की जरूरत है।

शाम का दृश्य काफी सुंदर था हजारों दियों के एक साथ जलने से नजारा काफी मनमोहक था. कुर्ता पायजामा, धोती और महिलाओं द्वारा रंगीन साड़ी पहने दृश्य सनातनी की झलक दिख रही थी. समिति द्वारा मिठाइयां भी प्रसाद के रूप में बांटी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप कुमार ,राजीव रंजन, प्रशांत कांत ,संचिकांत मिश्रा, पंकज सिंह, मुन्ना दुबे, प्रभाकर कुमार, प्रमोद कुमार, अरविंद दुबे, भगत जी, चंदन दास, आलोक वर्मा, शशांक गांगुली आदि ने अहम भूमिका निभाई।




