सरायकेला: अखिल भारतीय विद्युत कामगार संघ के आहवान पर
झारखण्ड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कस यूनियन ने स्मार्ट मीटर सहित नए विद्युत विधेयक कानून का विरोध किया है। यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को विद्युत एसई कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया और विद्युत एसई को छह सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा है. विद्युत आपूर्ति अंचल जमशेदपुर कार्यालय परिसर प्रांगण में मंगलवार को झारखण्ड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कस यूनियन द्वारा 6 सूत्री मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. यूनियन की मुख्य मांगों में विद्युत संयंत्रो का निजीकरण के विरोध, स्मार्ट मीटर योजना का विरोध, पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग, नए विद्युत विधेयक कानुन का विरोध, उतर प्रदेश पावर कंपनी से निलम्बित 2500 कर्मचारियों की सेवा बहाल करने की मांग, अनुबंध एवं मानदेय पर कार्यरत कर्मियो के नियमतिकरण की मांग के साथ विभाग के सभी रिक्त स्थानो की पूर्ति करने की मांग की गई है।

आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से झारखण्ड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन जमशेदपुर के उप महामंत्री मंसफ अली, अंचलीय सचिव- सुदेश कुमार सिन्हा, देवानन्द, सन्नी देव प्रसाद, कृष्णा कुमार यादव, सुजीत कुमार, संजय कुमार, मधु कुमारी, मानबहादुर थापा, शैलेश कुमार, राजेश महतो, सन्नी कुजुर, प्रशांत कुमार सिंह, उदय राम, दीपक कुमार, जमील अख्तर, राकेश दुबे, सत्यदेव प्रकाश, प्रमोद मसीह, सुभल डे आदि मौजूद थे।

July 27, 2026 1: 25 am
Breaking
- चार लाख मूल्य के गांजा के साथ साधु की वेश में बुजुर्ग तस्कर और एक युवक को किया गिरफ्तार
- जकमो और अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक में जनहित में लिए गए अहम निर्णय, छाया रहा पेयजलापूर्ति और सीवरेज सिस्टम का मुद्दा.
- CISF की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप देश के 85 ठिकानों पर हुई छापामारी, अवैध कोयला कारोबार पर 1 हफ्ते में 1,277 मीट्रिक टन कोयला हुआ जब्त
- सिमडेगा पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, दो शातिर हुए गिरफ्तार, लाखों के जेवर हुए बरामद.
- अवैध कोयला खनन पर CISF का सख्त अभियान, एक सप्ताह में 1,277 मीट्रिक टन कोयला जब्त
- जुगसलाई मे मंदिर के समीप शराब दुकान खोलने का हिन्दू संगठनों ने किया विरोध, पुलिस पहुँच कर कराया मामला शांत.
- पूर्व एसपी ने शिकायतों के बाद हटाया, नए एसपी ने फिर वही कर दी पोस्टिंग! जनता पूछ रही—क्या इनके बिना आदित्यपुर थाना नहीं चलेगा? वही डीजीपी ने गंभीरता से लेते हुए, दिखवाने की बातें कहीं
- जुगसलाई क्षेत्र में मंदिर के ठीक सामने शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में आज जमशेदपुर टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरी एवं उनकी टीम ने धरना-प्रदर्शन किया।





