
जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा नए नामकरण के साथ महिलाओं के लिए आरंभ की गई योजना मईया सम्मान योजना को लेकर जमशेदपुर उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया इस मौके पर डीडीसी मनीष कुमार डीटीओ धनंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे इस मौके पर उपायुक्त ने जानकारी दी की झारखंड सरकार ने महिलाओं को प्रोत्साहन के रूप में यह योजना लागू की है जिसमें 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को सालाना ₹12000 उनके खाते में प्रति माह ₹1000 जमा हो जाएगी जिसका रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त से पंचायत वार और अर्बन लोकल बॉडी के तहत की जाएगी जिसमें प्रत्येक पंचायत भवन में एसएसटी केंद्रों के द्वारा पंजीकृत की जाएगी इसमें यह भी सुविधा रखी गई है कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले लाभुकों को पंजी प्रदान की जाए ताकि वे अनावश्यक दौड़ भाग से बचे और सही दिन और सही समय पर पहुंचकर इसका लाभ उठा सके।
इस योजना को लेकर उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों और आम जनों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को शामिल कर इस योजना का लाभ ले




