Advertisements
जमशेदपुर : झारखंड संस्कृति कला रंगमंच की 45वाँ वर्ष गांठ पर 14 से 16 जनवरी तक भुइंयाडीह दुर्गा पूजा मैदान में संक्रांति और टुसू पर्व का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें जमशेदपुर झारखंड सहित पश्चिम बंगाल उड़ीसा और तटीयवर्ती क्षेत्रों से काफी संख्या में टुसू और चौड़ल शामिल होंगे। वही इन तीन दिनों में भुइयाडीह स्वर्णरेखा नदी किनारे मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
Advertisements
Advertisement

वही संघ की ओर से विभिन्न आदिवासी समाज के गणमान्य लोगों को सम्मानित करेगा, साथ ही आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद एवं साइकिल और अनाज देकर पुरस्कृत किया जाएगा।





