Advertisements
रांची / अमित कुमार : झारखंड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। कांके में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी (कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और न्यूरोलॉजी) अस्पताल की स्थापना के लिए सीसीएल, बाबासाहेब अंबेडकर वैद्यकीय प्रतिष्ठान (बीएवीपी) और धन्वंतरी आरोग्य सेवा संस्थान (डीएएसएस) के बीच त्रिपक्षीय समझौता किया।

Advertisement
यह समझौता सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में आयोजित एक समारोह में संपन्न हुआ। मौके पर सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेन्दु कुमार सिंह मौजूद थे।
Advertisement




