जमशेदपुर : सोनार दुकानो को आए दिन अपराधियों द्वारा निशाना बनाए जाने से चिंतित राष्ट्रीय कनौजिया सोनार महापरिवार ने सिटी एसपी से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। आर के एस एम के प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन ने लूट के घटनाओं पर जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 6 महीने में झारखंड प्रदेश के विभिन्न ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने लगभग 17 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया है।
जिससे व्यापारी डरे सहमे, खौफ के साए में है और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिससे सिर्फ व्यापारियों को ही नहीं बल्कि सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे में व्यापारी गण भय मुक्त होकर कार्य करें इसके लिए महापरिवार ने सिटी एसपी से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है साथ ही सिविल ड्रेस में दुकानों के सामने निगरानी के लिए पुलिसकर्मी को तैनात करने का सुझाव दिया है।

वहीं इनके द्वारा यह शिकायत भी की गई है कि जब कहीं चोरी होती है और जेवरों की बरामदगी सोनार दुकान से होता है तो बिना जांच किए, चोर के बताएं कथन पर ही दुकानदार को दोषी मानते हुए उसे भी जेल भेज दिया जाता है जबकि सोना लेने की स्थिति और उसके व्यवहार में अंतर होता है। संस्था ने वैसे दुकानदारों को भी नसीहत दी है कि बिना पूरी जांच किए और इमोशनल बातों में आकर जेवरातों को ना खरीदें। वही सिटी एसपी से जागरूकता को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक करने की मांग की है।






