
रांची : भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद विप्लव देव को सह प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, और जी किशन रेड्डी को जम्मू कश्मीर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन सभी राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
झारखंड में शिवराज सिंह चौहान की नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहाँ तीन सीटें गंवाई थीं, जो सभी आदिवासी क्षेत्रों की थीं। इस नियुक्ति से भाजपा का उद्देश्य झारखंड में अपनी पकड़ मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करना है।
शिवराज सिंह चौहान पर विश्वास और भरोसा जताते हुए बहुत उम्मीद रखी जा रही है।




