जमशेदपुर पुलिस ने 8 लाख मूल्य के 53 किलो गांजा सहित बिहार के 6 लोगों को किया गिरफ्तार।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

जमशेदपुर :जमशेदपुर पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाते हुए उड़ीसा से बिहार ले जाते आठ लाख मूल्य के 53 किलो गांजा सहित छह लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दी की बीते दिन गुप्त सूचना मिली कि बिहार से कुछ गांजा तस्कर जमशेदपुर होते हुए बिहार जाने वाले हैं। उसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर मानगो बस स्टैंड में छापामारी की जहां से पुलिस ने बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले राजीव कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में उसके पास है 7 किलो गांजा बरामद की।पूछताछ में राजीव ने बताया कि उसके अन्य पांच साथी बिहार जाने वाली बस में गांजा लेकर निकले हैं।जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए nh33 चांडिल के समीप बस को रोका।

जिसमे से बिहार के विभिन्न जिले के रहने वाले पांच अन्य अभियुक्त सुनील कुमार बैठा, राजकुमार बिंद , सुमित कुमार ,राजेश कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया।जिनके पास से 47 किलो गांजा बरामद हुए। कुल मिलाकर पुलिस को 53 किलो गांजा बरामद करने में सफलता मिली। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोग उड़ीसा के बलांगीर जिला से 3 लाख में खरीद कर बिहार के विभिन्न जिलों में ले जाकर 8 लाख में बिक्री करने वाले थे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours