Advertisements
जमशेदपुर : दिनांक 30.12.2025 दिन मंगलवार भारतीय स्टेट बैंक जमशेदपुर बिस्टुपुर शाखा में अपराहन 1:00 बजे से गंदे एवं पुराने नोट की अदला बदली की जाएगी। जिसमें पुराने व गंदे नोट के बदले में नए एवं साफ सुथरे नोट प्रदान किए जाएंगे।
Advertisement

इस शिविर का उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक द्वारा किया जाएगा साथ में जमशेदपुर मुख्य शाखा के सहायक महाप्रबंधक शिवेंद्र कुमार भी उपस्थित रहेंगे कोई भी आम नागरिक इस शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठा सकता है।






