जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस के नाक के नीचे मटका और जुआ का धंधा जोरो से फल-फूल रहा है। यह धंधा उलीडीह थाना से मात्र कुछ ही कदम की दूरी पर स्थित आंगनबाड़ी के समीप हो रहा है। सूत्रों के अनुसार यह संचालन खुलेआम सोनू मिंज उर्फ सोनू पागल करता है जिसके डर से कोई कुछ नहीं बोलता। इतना तक की पुलिस भी उस गली मे जाने से कतराती है, कहा यह भी जाता है कि पुलिस को बिना आए हफ्ता मिल जाता है। यही कारण है कि दिन निकलते ही लोग पहुंचने लगते है और अपनी गाड़ी कमाई यहां लगा जाते है।

बात सिर्फ उलीडीह थाना क्षेत्र की ही नहीं है बल्कि यह अवैध गोरख धंधा सिदगोड़ा,सीतारामडेरा,बारीडीह,परसुडीह,जुगसलाई व अन्य थाना क्षेत्रों में भी खुलेआम फल फूल रहा है जिसे देख कर भी पुलिस या तो अनदेखी कर रही है या फिर इसे रोक पाने में सक्षम नहीं है। फिलहाल वजह जो भी गरीबों के मेहनत के पैसे से ऐसे दबंग लोग फल फूल रहे है।




