जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो कंचन दीप गैस काउंटर पर गैस बुकिंग को लेकर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह से ही लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज छोड़कर गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के लिए लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो देशों के बीच चल रहे युद्ध की खबरों के बाद लोगों में आशंका बढ़ गई है।

जिसका असर अब जमशेदपुर में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि फिलहाल शहर में गैस की कोई कमी नहीं है, फिर भी लोग एहतियात के तौर पर पहले से ही सिलेंडर बुक करा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कंचन दीप गैस एजेंसी के प्रोपराइटर टिंकू कुमार ने बताया कि हमारे यहां घरेलू गैस की कोई दिक्कत नहीं है थोड़ा सप्लाई कम आ रहा है मगर नियमित रूप से आ रहा है कमर्शियल गैस में पूर्ण रूप से अभी बंद है लेकिन लोगों में या भ्रम की स्थिति हो गई है जिसके कारण क्या भीड़ हो रही है ऑनलाइन बुकिंग में थोड़ी परेशानी आ रही है




