जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित जैप 6 परिसर में नए समादेष्टा भवन का उद्घाटन किया गया। इस भवन का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक झारखंड सशस्त्र बल प्रिया दुबे ने फीता काटकर और पर्दापन कर किया। इस मौके पर जैप 6 के कमांडेंट आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे।

इस मौके पर प्रिया दुबे ने कहा की नए भवन के अलावा सशस्त्र पुलिस बल और अन्य कर्मियों को बेहतर सुविधा कैसे मिले इसके लिए प्रयास किया जाएगा।वहीं कमांडेंट आनंद प्रकाश ने कहा कि जैप 6 का वर्षों पुराना समादेष्टा भवन था जो जर्जर हो चुका था। इसी के मद्देनजर भवन निर्माण विभाग ने रिकॉर्ड समय 1 वर्ष में तीन मंजिला भवन बनाकर दिया है। इस भवन के बन जाने से काम करने वाले कर्मियों को काफी सुविधा होगी क्योंकि पूर्व के भवन के मुकाबले नए भवन में सभी कमरे काफी अलग है जिसमें जल्दी शिफ्ट कर लिया जाएगा।




