जमशेदपुर : तीन दिन पूर्व सीताराम डेरा थाना अंतर्गत नया कोर्ट के समीप से एक युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. सीटीएसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि किडनैप हुआ युवक नाबालिग है और वह छायानगर का रहने वाला है घटना के समय वह नया कोर्ट के समीप था इसी बीच थार गाड़ी में आए अपराधियों में उसका अपहरण कर लिया.

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मानवीय और तकनीकी सूचना पर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिसमें सोनारी के रहने वाले कृष्ण यादव और गोलमुरी रिन्फ्यूजी कॉलोनी के रहने वाले मोनी मोहंती उर्फ चितरंजन मोहंती को गिरफ्तार किया गया, वहीं अपहरण हुए युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि यह अपहरण दो गुटों के रंजिश की वजह से घटना को अंजाम दिया गया जिसके पीछे कारण है कि अपहरण करने वाले को शंका थी की युवक उनकी सूचनाओं को आदान-प्रदान करता है इसी वजह से उसका अपहरण किया गया फिलहाल पुलिस फरार चल रहे एक अन्य अपराधी के भी तलाश कर रही है जबकि गिरफ्तार दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.






