
रांची : झारखंड के चतरा जिले में जमीन से जुड़े हिंसक घटनाएं होने की खबरें आ रही है. जहां बताया जा रहा है कि चतरा के पिपरवार में एक जमीन विवाद ने गंभीर हिंसक घटना को जन्म दिया है। इस विवाद का कारण है टाना भगतों के समर्थकों और पारिवारिक समुदाय के बीच 54 एकड़ 25 डिसमिल की गैरमजरुआ जमीन पर चार साल पुराना विवाद फिर से खड़ा हो गया है। टाना भगत और उनके अनुयायी इस जमीन पर खेती कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद भी विवाद सुलझ नहीं पाया था।शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हिंसक झड़प में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । मामला रांची-चतरा सीमा पर स्थित पिपरवार थाना क्षेत्र का है।
विवाद के समय दोनों पक्षों ने सरिया, लाठी, कुल्हाड़ी, सावेल, कुदाल, गुलेल आदि से एक दूसरे पर हमला किया. इस हिंसक घटना में कई लोगों को चोटें आई, जिसमें किसी का सिर फट गया। पुलिस मामले की गंभीरता को लेते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी मे तब्दील कर दिया है.सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगातार पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ाते हुए पुलिस स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाई हुई है.




