
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के तितिरबिला मौजा के ग्रामीणों ने जबरदस्ती जमीन अधिग्रहण के खिलाफ अपनी एक जूटता दिखाते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाजिक और राजनैतिक संगठनों ने शुक्रवार की शाम को राजस्व और पश्चिम सिंहभूम जिले के तितिरबिला चौक में प्रशासन का पुतला दहन किया। हातु मुंडा महेंद्र हेंब्रम के नेतृत्व में, आरक्षित भूमि के जबरदस्ती अधिग्रहण के खिलाफ जबरदस्त विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया. यह आरोप लगाया कि सरकारी पदाधिकारी निजी स्वार्थ के लिए संविधान और कानून को उल्लंघन कर रहे हैं और गरीबो रैयती की जमीन को डरा धमका कर अधिग्रहण कर रहे हैं।
हातु मुंडा महेंद्र हेंब्रम ने दावा किया कि पदाधिकारी सड़क निर्माण के नाम पर समतलीकरण कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की जमीन बिना सहमति के ही अधिग्रहित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ तितिरबिला की ही नहीं, बल्कि समूचे कोल्हान में है। वे प्रशासन से न्यायाधीशीय और नैतिक स्तर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।ताकि गरीब रैयती की भूमि का अधिग्रहण बंद हो सके और समूचे क्षेत्र में न्याय और समानता स्थापित हो सके।




