
सरायकेला : चौकीये नहीं जनाब पत्नी शादी के समय खाई कसमे को बडे ही दिलेरी ,सहनशीलता ,लगन के साथ अपनी जिम्मेदारियो को निभाती है । वक्त पड़ जाए तो उस जिम्मेदारियां को निभाते निभाते अपने पति के ऊपर आए संकट और घटनाओं को हंसते-हंसते और मुस्कुराते मुसकराते , इस कदर बदले लेती है, जैसे कभी कोई सोचा भी नहीं होगा। जिसकी वानगी आज देखने को सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम थाना क्षेत्र के शांति नगर में जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी और उसके बेटे पर गोली चलाने वाले रवि मंडल पर रॉकी कालिंदी के पत्नी दशमति कालिंदी ने देखते ही पति और बेटे के दुश्मन को हमला कर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिन्हें पुलिस पकड़ नहीं पाई। उसे दशमति कालिंदी ने अपने पति और बेटे पर गोली चलाने वाले रवि मंडल को पकड़ कर, मारपीट कर, पुलिस के हवाले कर एक मिसाल कायम किया है। सरायकेला खरसावां जिले मे आदित्यपुर थाना क्षेत्र में विगत माह आपराधिक घटनाओं का दौर चल रहा था। एक माह पूर्व 14 जून को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर में हुए जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी पर हुए जानलेवा हमला जिसमें उसका तीन वर्षीय बेटा भी गोली का छर्रा लगने से घायल हो गया था. इस कांड के फरार चल रहे आरोपी रवि मंडल को शनिवार की सुबह रॉकी की पत्नी ने अचानक कांड्रा रेलवे स्टेशन के समीप धर दबोचा और उसकी पिटाई करने के बाद कांड्रा पुलिस को सौंप दिया।
रवि को अपने कब्जे में लेकर कांड्रा थाने की पुलिस ने आदित्यपुर पुलिस को सूचना दी है. आज रॉकी कालिंदी अपनी पत्नी दशमति कालिंदी और बेटे समर कालिंदी के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हजारीबाग से वापस लौट रहा था. वे लोग शनिवार को वापसी के दौरान कांड्रा रेलवे स्टेशन पर उतरकर ऑटो पकड़ने जा रहा था. इसी दौरान रॉकी की पत्नी दशमति की नजर रवि मंडल पर पड़ गई. फिर क्या था दशमति रवि मंडल पर शेरनी की तरह टूट पड़ी. उसके बाद उसे कांड्रा पुलिस के हवाले कर दिया. बता दें कि इस मामले में आदित्यपुर पुलिस ने इस कांड के 2 आरोपी राजेश गोप और सादान गोप को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. जब कि रवि मंडल फरार चल रहा था. दशमति के इस बहादुरी, दिलेरी की चर्चा आज पूरे क्षेत्र में चल रही है ।




