
जमशेदपुर : नगर विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं का राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम मंत्री के कदमा स्तिथ कार्यालय के समीप किया गया इस मौके पर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार सहित विभाग के अधिकारी एवम कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर मंत्री ने योजनाओं से संबंधित जानकारी देते हुए बताया की नगर विकास एवम आवास विभाग द्वारा अमृत 20 की निधि से कुल 40 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।
जिसका कुल प्राक्कलन राशि लगभग 5 करोड़ 81लाख 17 हजार है। जिसमे नागरिक सुविधा मद में कुल 15 योजना,सड़क परिवहन मद में 24 और अमृत 20 के मद में कुल एक योजनाएं है। जिसके माध्यम से सामुदायिक भवन का निर्माण, सामुदायिक भवन का सौंदर्यीकरण,छठ घाट निर्माण, तालाब निर्माण सड़क निर्माण और नाली का निर्माण कराया जाएगा।




