Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में सकल हिंदू समाज सम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ. इस आयोजन के मुख्य अतिथि जमशेदपुर आरएसएस के कार्यवाह सत्य प्रकाश ने अपने बौद्धिक संबोधन में कहा कि हिंदू कभी अन्य धर्म का अहित नहीं कर सकता, हमें एक होकर राष्ट्र की रक्षा करना है.
उन्होंने सनातनी ऋषि मुनियों की चर्चा करते हुए बताया कि कैसे इनलोगों ने मुगलों से देश की रक्षा की थी. आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी मौजूद रहे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग हार्ड वर्क से पीछे म हटें तभी सफलता मिलेगी. सदैव बड़ों का सम्मान करें. सनातनी हिंदू एकमंच पर आएं. आज के कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और सकल हिंदू समाज को एकत्र करने के उद्देश्य से किया गया. इस आयोजन में सैंकड़ों की संख्या में सनातनी हिंदू समाज के लोग शामिल हुए.

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर फूल माला और दीप प्रज्वलित कर हुआ. सम्मेलन के विशिष्ट अतिथियों में सोनारी स्थित भारत सेवा आश्रम के स्वामी मुक्तात्मानंद सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गम्हरिया के सरदार सुखवीर सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, प्रदेश भाजपा के सचिव शैलेंद्र सिंह, भगवान सिंह, बिष्णु नारायण सिंह, सुधीर सिंह, नारायण सिंह, आनंद, लक्ष्मण, प्रकाश मेहता, राकेश रमन चौधरी, अजय कुमार सिंह, डॉ कुणाल वर्मा, भाजपा आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विधाल आदि मौजूद रहे. सम्मेलन का संचालन राम जन्म जी ने किया.




