रांची :कपाली ओ०पी० क्षेत्र के हिम्मतनगर इलाके में चोरी की मंशा से एक घर में प्रवेश करते हुए एक युवक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसे कपाली ओ०पी० पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम जुनैद फिरोज बताया, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। उसने बताया कि वह मानगो थाना क्षेत्र के आज़ाद बस्ती, रोड नंबर-09 में युनुस के घर किरायेदार के रूप में रहता है।
गहन पूछताछ में जुनैद फिरोज ने स्वीकार किया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर साकची थाना क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई दोनों मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इनमें से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि दूसरी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के पाई गई। बरामदगी के बाद विधिवत जप्ती सूची तैयार कर दोनों वाहन जब्त किए गए।

चोरी के वाहनों के साथ पकड़े जाने के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया।इसके बाद दिनांक 08.01.2026 को उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में कपाली ओ०पी० के प्रभारी पदाधिकारी, अनुसंधानकर्ता, अन्य पुलिस अधिकारी तथा टाइगर मोबाइल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके संयुक्त प्रयास से आरोपी को पकड़ने और चोरी की संपत्ति बरामद करने में सफलता मिली।




