रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार राज्यकर्मियों के हित में बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल कर सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्तर पर इस प्रस्ताव पर विचार चल रहा है। अगर यह फैसला होता है, तो हेमंत सरकार राज्य गठन के बाद पहली सरकार होगी जो अपने 5 साल के कार्यकाल में राज्यकर्मियों के हित में दूसरा बड़ा फैसला लेगी। मिली जानकारी के अनुसार सरकार इस प्रस्ताव को लेकर मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक बुलाने पर भी विचार कर रही है।

झारखंड सचिवालय सेवा संघ, डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड वित्त सेवा के पदाधिकारी, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ लगातार सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी के मद्देनदर सरकार इस पर विचार कर रही है।




