जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत दरभंगा डेयरी के समीप शिव मंदिर लाइन के रहने वाले अपराधी विकास की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बारे में बताया जा रहा है की विकास सुबह चाय पीने के लिए घर से निकल कर जा रहा था इसी बीच दरभंगा डेयरी के समीप मोटरसाइकिल में सवार दो अपराधियों ने उसे काफी करीब से गोली मारकर फरार हो गए जिससे विकास वहीं पर गिर पड़ा जिसके बाद स्थानीय लोगो ने उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत गई।

घटना की सूचना पर परिवार वाले और पुलिस भी अस्पताल पहुंची जहां मौत की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है की विकास गणेश जुट से संबंध रखता था और उस पर कई मामले दर्ज है संभवतः विरोधी गुट के लोगो ने ही इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




