Advertisements
चाईबासा : भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर निकाय चुनाव 2018 में चाईबासा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अनूप कुमार सुल्तानिया ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पार्टी की संभावित हार के डर से निकाय चुनाव को गैर-दलीय आधार पर कराने का आदेश जारी किया है।
Advertisement

सुल्तानिया ने कहा कि रघुवर सरकार ने 2018 में दलीय आधार पर चुनाव कराकर नए अध्याय की शुरुआत की थी, लेकिन वर्तमान सरकार जमीनी स्तर पर नया नेतृत्व पैदा नहीं होने देना चाहती। उन्होंने मांग की कि कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक क्षमता दिखाने का अवसर देने के लिए चुनाव दलीय आधार पर ही कराए जाने चाहिए।






