
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर के मोहरदा बस्ती में हल्की बारिश होने के बाद हुई जल जमाव के बाद एक दर्जन घर के लोगो में अपने ही घर में बंधक बने की स्थिति उत्पन्न हो गई।इसके बाद घर के लोगों ने जल निकासी नहीं तो वोट नहीं का बहिष्कार कर दिया।यह नजारा मोहरदा बस्ती पश्चिम के रोड नंबर 4 का है।वहां के लोगों का कहना है कि 10 वर्षों से ऐसी स्थिति बनी हुई है।कई बार विधायक , सांसद और प्रशासनिक विभाग में इसकी सूचना दी लेकिन कोई पहल नही हुई। सिर्फ वोट के समय जनप्रतिनिधि आते हैं, फिर दुबारा नहीं आते।उसके बाद इस नारकीय जीवन को से लोग मजबूर हो जाते है। जिसे बदलने का कोई प्रयास नहीं होता लेकिन इस बार वे लोग जनप्रतिनिधि को सबक सिखा कर छोड़ेंगे। उनका कहना है कि हल्की बारिश होने से रास्ते में घुटने भर पानी भर जाता है। यही अगर लगातार बारिश हुई तो लोगों को रात रात भर जागना पड़ता है,क्योंकि पानी घरों में घुस जाती है।उसके साथ कीड़े मकोड़े सांप बिच्छू भी प्रवेश कर जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चे होने के कारण उन्हें जान का खतरा भी बना रहता है।
सिर्फ बड़ो को आने जाने में ही दिक्कत नही होती बल्कि मजबूरन बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते हैं। ऐसे में इस बार लोग चुप नहीं बैठेंगे और जब तक जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक वोट नहीं देने का निर्णय लिया है।




