
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्तिथ तुलसी भवन में आयोजित नमो युवा सम्मेलन में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बैंगलुरु पश्चिम के सांसद तेजस्वी सूर्या शामिल हुए। इस मौके पर भावनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही भी उनके साथ मौजूद रहे, जिनका भाजपा युवा मोर्चा जिला कमिटी ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीँ सभी ने मिलकर एक बार फिर से देश मे मोदी सरकार कों लाने का संकल्प लिया।इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने साफ तौर पर कहा की कांग्रेस के शाशन काल मे जितनी लूट खसोट चली है, विगत दस वर्षो मे मोदी सरकार ने इसपर पूर्ण विराम लगाया है।कांग्रेस के कार्यकाल में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाया जाता था।मोदी ने देश ही नहीं सीजिका स्ट्राइक चलाकर उसे नेस्तनाबूद किया है। यही नहीं नक्सलियों का भी खात्मा किया है।मोदी की सरकार ने इन 10 सालो में 25 करोड़ लोगो को रोजगार मुहैया कराया है। और आने बमवाले 10 सालो में प्रत्येक लोगो की आर्थिक स्तिथि वर्तमान समय से और बेहतर करने का कार्य की जा रही है, ताकि देश के युवा मजबूत हो सके।
वहीँ बंगाल और झारखण्ड राज्य के राजनीती पर भी उन्होंने कहा की दोनों ही राज्यों मे लूट और भ्रस्टाचार की सरकार चल रही है, जिसे भाजपा ख़त्म करेगी, और देश मे एक बार फिर मोदी सरकार कों लाएगी।




